योगी सरकार में भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत चलेगा नया बोर्ड, जिनके साथ अन्याय हुआ है उन्हें इंसाफ़ मिलेगा, पारदर्शिता और जनसुनवाई होगी हमारी प्राथमिकता

By Tatkaal Khabar / 23-10-2021 02:46:38 am | 16171 Views | 0 Comments
#

लखनऊ: दिनांक: 23 अक्टूबर, 2021

प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रज़ा के आवास पर शिया वक़्फ़ बोर्ड के विभिन्न मनोनित सदस्य पहुँचकर उनका शुक्रिया अदा किया। अली ज़ैदी, मौलाना रज़ा हुसैन के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अमील शम्सी ने मुलाक़ात की। बोर्ड का सदस्य बनाये जाने पर सभी नामित सदस्यों ने मोहसिन रज़ा जी का शुक्रिया अदा किया। मोहसिन रज़ा जी ने बोर्ड के सभी नामित सदस्यों को बधाई और आशीर्वाद स्वरूप अपनी शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर मोहसिन रज़ा ने कहा कि बहुत जल्द ही शिया वक़्फ़ बोर्ड को नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत चलेगा नया बोर्ड, जिनके साथ अन्याय हुआ है उन्हें इंसाफ़ मिलेगा, पारदर्शिता और जनसुनवाई हमारी प्राथमिकता होगी।