लश्कर ने दी मंदिर को उड़ाने की धमकी यूपी में अलर्ट…

By Tatkaal Khabar / 06-06-2018 04:11:28 am | 14367 Views | 0 Comments
#

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने उत्तर प्रदेश के कई रेलवे स्टेशनों समेत कृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ मंदिर को उड़ाने की धमकी दी है. इस धमकी के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन सभी स्टेशनों और स्थानों पर हाई अलर्ट जारी किया है उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक कार्यालय ने इस मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों को एक पत्र जारी किया है


जिसके मुताबिक पुलिस ने राज्यभर में चेतावनी जारी की है. पत्र के मुताबिक लश्कर के एरिया कमांडर अबू शेख ने एक पत्र भेजकर यूपी के सहारनपुर, हापुड़ समेत कई स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी है साथ ही मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि और बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर को उड़ाने की धमकी भी दी गई है. इस धमकी के बाद पुलिस महानिदेशक के कार्यालय के तरफ से सभी संबंधित अधिकारियों को एक पत्र जारी कर सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं.