रशीद ने नितिन गडकरी पर लगाया मोदी की हत्या की साजिश का आरोप

By Tatkaal Khabar / 10-06-2018 02:51:46 am | 10854 Views | 0 Comments
#

दिल्ली के जाना माना कॉलेज जेएनयू छात्र संघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहरा रशीद ने एक सनसनीखेज ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और आरएसएस पर मोदी की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा दिया। इस पर ने गडकरी ने शेहला रशीद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

शेहला रशीद ने अपने ट्वीट में लिखा, आरएसएस और नितिन गडकरी पीएम मोदी की हत्या की साजिश रच रहे हैं और वह बाद में इसके लिए मुसलमानों और वामपंथियों को दोषी बताएंगे। शेहला के इस ट्वीट के बाद तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना की थी।

नितिन गडकरी ने जेएनयू की पूर्व छात्र नेता शेहला के इस ट्वीट पर कड़ी आपत्ति जताई और मामले में कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।