UP Election 2022: BJP ने की 91 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा, सभी वर्गों का रखा ध्यान

By Tatkaal Khabar / 28-01-2022 05:36:40 am | 14983 Views | 0 Comments
#

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदावारों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 91 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। इस लिस्ट की खास बात यह है कि इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। बता दें कि अब तक बीजेपी ने 287 विधानसभा सीटों से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की सातवीं लिस्ट जारी हो गई है। इसमें 91 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। खासबात यह है कि योगी सरकार के लगभग सभी मंत्रियों को टिकट को मिला है। इसमें नंदी, सिद्धार्थनाथ सिंह, सूर्य प्रताप शाही, सतीश द्विवदी, उपेंद्र, जयप्रताप सिंह सहित और नाम भी शामिल हैं। वहीं सीएम के मीडिया सलाहकार शलभमणि को देवरिया से टिकट मिला है। 

पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुए समाजवादी पार्टी के विधायक सुभाष राय को आम्‍बेडकरनगर जिले की जलालपुर सीट से टिकट दिया गया है। इसी प्रकार कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राकेश सचान को भोगनीपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही भाजपा ने 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 294 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा अपना दल एस और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।