NATO में नहीं शामिल होगा यूक्रेन, रूस के साथ संघर्ष वार्ता फिर से हुई शुरू: रिपोर्ट

By Tatkaal Khabar / 15-03-2022 04:15:13 am | 24174 Views | 0 Comments
#

यूक्रेन-रूस युद्ध को लेकर बड़ी अपडेट आई है. समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि यूक्रेन-रूस संघर्ष वार्ता फिर से शुरू होने वाली है. उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन को इस तथ्य को स्वीकार करना चाहिए कि वह नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) में शामिल नहीं होगा.

समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि यूक्रेन-रूस संघर्ष वार्ता फिर से शुरू होने वाली है. उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन को इस तथ्य को स्वीकार करना चाहिए कि वह नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) में शामिल नहीं होगा.

अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) का कहना है कि पिछले महीने रूसी आक्रमण के बाद से 30 लाख से अधिक लोग यूक्रेन से भाग गए हैं. इस बात के भी संकेत दिए गए हैं कि करीब एक लाख 57 हजार अन्य देशों के नागरिक - जो लोग यूक्रेनी नहीं हैं- वह भी देश छोड़कर जाने वालों में शामिल हैं. संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से इसे यूरोप में सबसे बड़ा शरणार्थी संकट कहा है.