यूपी में आंधी तूफान का अनुमान – मौसम विभाग

By Tatkaal Khabar / 17-06-2018 04:09:45 am | 19387 Views | 0 Comments
#

उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी अपना कहर बरपा रही है। वहीं इसी बीच मौसम विभाग ने रविवार को आंधी-तूफान और बारिश होने की आशंका जताई है। प्रदेश में दिन ब दिन पारा बढ़ता जा रहा है। जिससे लोगों का घर निकलना तक मुश्किल हो रहा है।मौसम विभाग का अनुमान है कि एक-दो दिन में प्रदेश में बरसात हो सकती है और आज पूर्वी यूपी के साथ-साथ पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान के साथ-साथ बारिश होने की संभावना है।
Related image

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार राजधानी लखनऊ में सुबह का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। इलाहाबाद और वाराणसी में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। वहीं कानपुर और झांसी में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।