UP:विधानभवन में हेल्थ एटीएम की शुरुआत

By Tatkaal Khabar / 20-09-2022 02:45:54 am | 10948 Views | 0 Comments
#

लखनऊ : विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विधान भवन में हेल्थ एटीएम की शुरुआत की गई। इस दौरान हेल्थ एटीएम के जरिए विधायकों और एमएलसी ने अपने शरीर की स्क्रीनिंग कराई। साथ ही यहां चल रहे स्वास्थ्य शिविर में तैनात डॉक्टर्स की टीम ने उनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हे परामर्श देने के बाद दवा दी।