ईद के मौके पर बजा 'पाकिस्तानी मुजाहिद हैं' गाना, वीडियो वायरल

By Tatkaal Khabar / 18-06-2018 03:08:25 am | 11415 Views | 0 Comments
#

ईद से ठीक एक दिन पहले बिहार के रोहतास जिले में डीजे पर पाकिस्तान समर्थित गाना बजाये जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अब तक इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।घटना को लेकर रोहतास के एसपी ने कहा, 'ईद के दिन एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कुछ लोग डीजे पर विवादित गाने बजा रहे थे। इस गाने में कुछ विवादित शब्दों का प्रयोग किया गया है।
Image result for
'ईद की पूर्व संध्या पर जुलुस में गाना बजाया जा रहा था जिसके बोल थे 'पाकिस्तानी मुजाहिद है , फाड़ के रख देंगे'। यह गीत न सिर्फ पाक समर्थित था बल्कि इसमें देश विरोधी शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया था।