अटल बिहारी वाजपेयी का हाल जानने के लिए उपराष्ट्रपति एम्स गए

By Tatkaal Khabar / 19-06-2018 06:34:52 am | 11239 Views | 0 Comments
#

भारत के उपराष्ट्रपति  एम. वेंकैया नायडू आज यहां अपने परिवार के सदस्यों के साथ एम्स गए और वहां पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेयी का इलाज एम्स में चल रहा है।  उपराष्ट्रपति ने एम्स में श्री वाजपेयी के परिवार के सदस्यों से बातचीत की। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टरों से भी आवश्यक जानकारियां लीं।डॉक्टरों ने उपराष्ट्रपति को बताया कि श्री वाजपेयी की हालत स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में सुधार देखा जा रहा है। श्री वाजपेयी को मूत्र संबंधी संक्रमण के कारण 11 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था।