Yashoda Review: 'यशोदा' रिलीज के साथ सोशल मीडिया छाई सामंथा

By Tatkaal Khabar / 11-11-2022 08:42:14 am | 12413 Views | 0 Comments
#

साउथ की सुपरहिट एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की मच अवेटेड फिल्म 'यशोदा' (Yashoda) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म 'यशोदा' ने रिलीज से पहले ही लगभग 55 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। वहीं अब सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर आ रहे दर्शकों के रिएक्शन को देखकर लग रहा है कि ये फिल्म कमाई के मामले में जरूर रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। ट्विटर पर दर्शकों के रिव्यू की बाढ़ आ चुकी है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इस फिल्म से सामंथा दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रही हैं फिल्म 'यशोदा' (Yashoda) को मिल रहे ट्विटर रिव्यू की बात करें तो दर्शकों से इसे 5 में से 4 और 3.5 स्टार मिल रहे हैं, जो कि एक अच्छी रेटिंग है। फिल्म में सामंथा के साथ उन्नी मुकुंदन, वरलक्ष्मी सरथकुमार, राव रमेश, मुरली शर्मा, संपत राज, राजीव कुमार अनेजा, शत्रु, मधुरिमा, दिव्या श्रीपदा, कल्पिका गणेश अहम किरदारों में दिख रहे हैं। फिल्म की कहानी सरोगेट मदरहुड विषय के इर्द-गिर्द घूमती है। जिसमें एक सरोगेट मां बनी यशोदा, अनजाने में सरोगेसी रैकेट में शामिल हो जाती है।  ट्विटर पर एक यूजर ने फिल्म को देखकर लिखा, 'फर्स्ट हाफ इंप्रेसिव ज्यादा है लेकिन दूसरा इमोशनल है।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'सामंथा की अब तक की बेहतरीन परफॉर्मेंस... फिल्म में ट्विस्ट और टर्न हैं.. जबरदस्त फिल्म.'