मिशन इम्पॉसिबल जैसी फिल्में करना चाहते हैं शाहरुख खान

By Tatkaal Khabar / 02-12-2022 04:11:09 am | 12032 Views | 0 Comments
#

शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वो अभी 57 साल के हैं और अगले 10 सालों तक सिर्फ एक्शन फिल्में करना ही पसंद करेंगे। शाहरुख का कहना है कि वो हॉलीवुड की फेमस एक्शन फिल्म मिशन इम्पॉसिबल जैसा कोई प्रोजेक्ट करना चाहते हैं। शाहरुख का कहना है कि पठान के पहले तक उनको एक्शन फिल्मों के लिए कंसीडर नहीं किया जाता है लेकिन उनका पूरा ध्यान अब एक्शन फिल्में करने के ऊपर है।

मिशन इम्पॉसिबल जैसी फिल्में करने की चाहत

शाहरुख खान ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा- "मैंने अभी तक कोई भी एक्शन फिल्म नहीं की है। मैंने लव स्टोरीज जैसी फिल्में की है। मैंने सोशल ड्रामा वाली फिल्में भी की है इसके अलावा कुछ विलेन वाली फिल्में भी की है लेकिन अभी तक किसी ने मुझे एक्शन फिल्मों के लिए नहीं लिया था।

अभी मैं 57 का हूं इसलिए मैंने सोचा है कि अगले कुछ सालों तक मुझे एक्शन फिल्में करनी हैं, मैं मिशन इम्पॉसिबल जैसी ओवर-द-टॉप तरह की एक्शन फिल्में करना चाहता हूं।"