उत्तराखंड: सूचना विभाग के दो अफसरों के प्रमोशन होना तय ,महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने लगाई मुहर

By Tatkaal Khabar / 08-12-2022 03:30:55 am | 15401 Views | 0 Comments
#

उत्तराखंड के सूचना विभाग में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में हुई डीपीसी में सूचना विभाग के दो अफसरों के प्रमोशन पर मुहर लग गई है। वहीं अब इसकी औपचारिक आदेश होने बाकी है। सूचना विभाग में संयुक्त निदेशक आशीष त्रिपाठी को अपर निदेशक और उपनिदेशक नितिन उपाध्याय को संयुक्त निदेशक बनने पर मुहर लग गई है। वहीं इसकी घोषणा मंगलवार को महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में हुई। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही इसकी औपचारिक आदेश जारी कर देंगे।