हत्या की खबर सुनते ही दहाड़े मारकर रोने लगा अतीक का बेटा अली, बोला- बहुत बड़ा विश्वासघात हुआ

By Tatkaal Khabar / 17-04-2023 02:19:32 am | 11925 Views | 0 Comments
#

यूपी में असद के एनकाउंटर और अतीक अशरफ की हत्या की खबर मिलते ही अली खूब फूट फूट कर रोया। अतीक का दूसरे नंबर का बेटा अली को अतीक और अशरफ की हत्या की जानकारी रविवार सुबह सात बजे हुई। वहीं, अली की तबीयत खराब की खबरों का खंडन करते ही डीजी जेल कार्यालय ने अली के बिल्कुल ठीक होने की बात कही है। जेल सूत्रों के मुताबिक, जब वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंग बहादुर अपनी टीम के साथ सुबह सात बजे अली की बैरक में पहुंचे और उन्होंने अली को अतीक और अशरफ की हत्या के बारे में बताया। ये बात सुनकर अली अपना सिर पकड़कर रोने लगता है। रोते रोत कई बार वो बेहोशी की अवस्था में भी पहुंच गया।

पिता और चाचा की मौत की खबर सुनते ही अली बोलता है कि हाय अल्लाह, अब्बू और चच्चा को मार डालेन.. बहुत बड़ा विश्वासघात हुआ है। पहले छोटे को मारा और अब अब्बू और चच्चा की भी हत्या करवा दी।