Earthquake in Indonesia: इंडोनेशिया में भूकंप का तगड़ा झटका, 6.4 की तीव्रता से हिली धरती

By Tatkaal Khabar / 22-04-2023 03:17:59 am | 14311 Views | 0 Comments
#

Earthquake in Indonesia:  इंडोनेशिया के दक्षिणपूर्व सुलावेसी प्रांत में शनिवार को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया. दोपहर 3 बजकर 23 मिनट पर अचानक धरती तेजी से हिलने लगी. भूकंप का अधिकेंद्र वाकाटोबी रीजेंसी से 227 किमी उत्तर पूर्व में और समुद्र के नीचे 32 किमी की गहराई में स्थित है. मौसम एजेंसी के मुताबिक, इस भूकंप के बाद सुनामी की कोई संभावना नहीं है.