गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कश्मीर के हालात पर की बैठक

By Tatkaal Khabar / 25-06-2018 02:13:54 am | 11201 Views | 0 Comments
#

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज अमरनाथ यात्रा और घाटी के हालात पर सुरश्रा एंजेसियों के साथ बैठक की। बता दें कि 28 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है। इस बार यात्रा को लेकर काफी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

यात्रा की सुरक्षा की कमान इस बार नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स यानी NSG कमांडो के हाथ सौंपी गई है। गृह मंत्रालय को उम्मीद है कि एनएसजी की तैनाती से वहां आतंकी घटनाओं पर लगाम लगेगा।

पिछले कुछ समय से घाटी में आतंकियों की गतिविधियों में काफी इजाफा हुआ है। हाल ही में भाजपा ने पीडीपी सरकार से गठबंधन भी खत्म कर लिया और शइके पीछे का कारण घाटी में अशांति को बताया गया है। अमरनाथ यात्रा को लेकर इस बार केंद्र सरकार काफी सजग और सतर्क है। बता दें कि पिछले साल 10 जुलाई, 2017 को अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों की बस पर हुए आतंकवादी हमले में नौ यात्रियों की मौत हो गई थी और 19 अन्य घायल हो गए थे।

आज जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने कहा, ‘रिपोर्ट के अनुसार अब तक दो आतंकी मारे गए हैं।’ कुलगाम जिले के एक गांव में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और आर्मी ने रविवार दोपहर को एनकाउंटर शुरू किया जब वे अमरनाथ यात्रा को लेकर नेशनल हाइवे को खाली कराने का अभियान चला रहे थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ अब भी जारी है। मुठभेड़ को लेकर कुलगाम जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। बता दें कि अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू हो रही है जिसे लेकर किसी प्रकार की घटना के एहतियातन सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।