सत्ता सुख के लिए देश को बनाया जेलखाना: प्रधानमंत्री मोदी

By Tatkaal Khabar / 26-06-2018 08:09:17 am | 22238 Views | 0 Comments
#

BJP ने आपातकाल के 43 साल पूरे होने पर देशभर में काला दिवस मना रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज मुंबई में कार्यकर्ताओं के बीच आपातकाल को लेकर बात की।PM मोदी ने कहा कि हर साल इमरजेंसी को याद किया जाता है। देश के इतिहास के लिए ये एक काला दिन है। इसे सिर्फ कांग्रेस और उसकी सरकार का विरोध करने के लिए नहीं बनाया जाता है।  

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम इमरजेंसी को इसलिए याद करते हैं ताकि देशवासियों को बता सके खुद को भी इसका आभास कराते रहे। प्रधानमंत्री बोले आज की युवा पीढ़ी को इमरजेंसी का ज्ञान नहीं है उन्हें इसके बारे में बताना काफी जरूरी है।