दिल्ली-डेंगू से ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा मलेरिया…

By Tatkaal Khabar / 26-06-2018 04:14:23 am | 11567 Views | 0 Comments
#

बारिश का इंतजार कर रही दिल्ली में इन दिनों डेंगू से ज्यादा खतरनाक मलेरिया साबित हो रहा है. सोमवार को एमसीडी की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी में डेंगू से ज्यादा लोग मलेरिया के शिकार हो रहे हैं.मलेरिया किस तेजी से दिल्ली वालों को अपना शिकार बना रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महज एक हफ्ते में मलेरिया के 11 नए मरीज सामने आ चुके हैं जिसके बाद दिल्ली में मलेरिया के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 40 तक जा पहुंची है.
Image result for

इसके अलावा मलेरिया के 38 मरीज अन्य राज्यों से भी सामने आए जिनका इलाज दिल्ली में हुआ है. बात अगर डेंगू की करें तो बीते हफ्ते डेंगू के 4 नए मामले सामने आए हैं इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 28 तक पहुंच गया है. वहीं चिकुनगुनिया का कोई नया मामला बीते हफ्ते में सामने नही आया.