Sone Lal Patel की जयंती पर यूपी में आज चढ़ेगा सियासी पारा, एक मंच पर अमित शाह, मांझी और निषाद

By Tatkaal Khabar / 02-07-2023 02:25:00 am | 9177 Views | 0 Comments
#

लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले उत्तर प्रदेश का सियासी पारा आज यानी रविवार 02 जुलाई को चढ़ सकता है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, जीतन राम मांझी समेत एनडीए के सहयोगी दल आज लखनऊ में जुट रहे है। मौका हैं सोनेलाल पटेल की जयंती का। 



दरअसल, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (सोनेलाल) आज सोनेलाल पटेल की जयंती जन स्वाभिमान दिवस के रूप में मना रही है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। वहीं, विशिष्ट अथिति के रूप सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों डिप्टी सीएम के रामदास अठावले और संजय निषाद जैसे सहयोगी भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
तो वहीं, दूसरी तरफ अपना दल कमेरावादी की नेता और विधायक पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) भी सोनेलाल पटेल की जयंती मना रही है। पल्ली पटेल के कार्यक्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव शिरकत करेंगे। गौरतलब है कि सोनेलाल पटेल की बेटी और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल अपना दल एस की नेता हैं, जबकि दूसरी बेटी और पल्लवी पटेल अपना दल कमेरावादी का नेतृत्व करती हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अनुप्रिया पटेल और पल्लवी पटेल नेताओं का जमाड़ा लगाकर अपना सियायी दमखम दिखाना चाहती हैं। सोनेलाल पटेल की जयंती मनाने के लिए दोनों धड़ आमने-सामने आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गृहमंत्री अमित शाह ने सोने लाल पटेल की जयंती का दिन खासतौर पर चुना है, ताकि इसके जरिए 2024 का एजेंड़ा तय किया जा सके।