Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में फिर सियासी हलचल? शरद पवार के घर पहुंचे अजित पवार

By Tatkaal Khabar / 14-07-2023 04:55:52 am | 11414 Views | 0 Comments
#

महाराष्ट्र के कैबिनेट का विस्तार शुक्रवार को किया गया है, जिसमें डिप्टी सीएम अजित पवार को वित्त मंत्रालय सौंपा गया. इस बीच अजित पवार अपने चाचा व एनसीपी मुखिया शरद पवार से मिलने उनके घर सिल्वर ओक पहुंचे. उनकी ये मुलाकात एनसीपी से बगावत के बाद पहली बार हो रही है. कहा जा रहा है कि अजित पवार की शरद पवार से यह कोई सियासी मुलाकात नहीं है. अजित पवार अपने चाची प्रतिभा पवार की सेहत जानने के लिए वहां गए. प्रतिभा पवार की सर्जरी हुई है, अजित पवार उनसे मिलने ही वहां पहुंचे.