Virat Kohli Birthday: ईडन गार्डेन्स में है खास तैयारी, 5 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से है भारत का मुकाबला

By Tatkaal Khabar / 31-10-2023 03:03:29 am | 8170 Views | 0 Comments
#

Virat Kohli: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) में टीम इंडिया ही एकमात्र टीम है, जिसने अभी तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। रोहित एंड कंपनी ने शुरुआती 6 मुकाबलों में लगातर 6 जीत हासिल की है। अब उन्हें ग्रुप स्टेज में 3 और मैच श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के खिलाफ खेलना है।

इसमें से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाने वाला मुकाबले बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इसी दिन टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 35वां जन्मदिन मना रहे होंगे। किंग कोहली के इस खास दिन को और अधिक स्पेशल बनाने के लिए ‘क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ बंगाल’ तैयारियों में जुटा हुआ है।