UPSC CSE 2023 FINAL Result: यूपीएससी 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी, आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया

By Tatkaal Khabar / 16-04-2024 02:59:06 am | 10381 Views | 0 Comments
#

यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन ने सिविल सर्विस एग्जाम 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. आयोग ने रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है. आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया, अनिमेष प्रधान और डोनुरु अनन्या रेड्डी ने दूसरी और तीसरी रैंक मिली है. यूपीएससी फाइनल रिजल्ट 2023 में 1016 उम्मीदवार क्वालिफाई हुए हैं.

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 28 मई, 2023 को आयोजित की गई थी. 15, 16, 17, 23 और 24 सितंबर, 2023 को आयोजित मुख्य परीक्षा ली गई थी. 2 जनवरी से 9 अप्रैल के बीच (तीन चरणों में) इंटरव्यू हुए थे.