IPL 2026 से पहले सनराइजर्स पर गिरी गाज! अबरार अहमद की करोड़ों की डील के बाद रातों-रात हुआ ये बड़ा कांड
Sunrisers Leeds: मैदान पर अभी गेंद फिंकी भी नहीं थी कि सनराइजर्स के खेमे में तहलका मच गया! काव्या मारन की टीम ने द हंड्रेड (The Hundred) के ऑक्शन में जैसे ही एक पाकिस्तानी खिलाड़ी पर करोड़ों का दांव लगाया, उसके कुछ ही घंटों बाद टीम का वजूद ही डिजिटल दुनिया से मिट गया। सनराइजर्स लीड्स का 'X' अकाउंट अचानक सस्पेंड कर दिया गया है, जिसने क्रिकेट गलियारों में सनसनी फैला दी है। क्या यह सिर्फ एक तकनीकी खराबी है या किसी बड़ी 'डिजिटल स्ट्राइक' की शुरुआत?
द हंड्रेड (The Hundred) के प्लेयर ऑक्शन में सनराइजर्स ने पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को USD 255,000 (करीब 2.35 करोड़ रुपये) में खरीदकर सबको चौंका दिया। इसके साथ ही अबरार किसी भारतीय मालिकाना हक वाली टीम का हिस्सा बनने वाले पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर बन गए। लेकिन यह 'ऐतिहासिक' कदम उठाते ही टीम विवादों के भंवर में फंस गई है।
अबरार अहमद की एंट्री ने भारतीय फैंस के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। सोशल मीडिया पर काव्या मारन और फ्रेंचाइजी के खिलाफ गुस्से का सैलाब उमड़ पड़ा है। फैंस इसे 'नेशनल सेंटीमेंट' के खिलाफ बता रहे हैं। ऑक्शन के दौरान जब काव्या मारन और कोच डेनियल विटोरी अबरार पर बोली लगा रहे थे, तब शायद उन्हें अंदाजा नहीं था कि देश में इसका इतना कड़ा विरोध होगा। हैरानी की बात यह है कि डील पक्की होने के चंद घंटों के भीतर ही सनराइजर्स लीड्स का ऑफिशियल 'X' (ट्विटर) अकाउंट सस्पेंड हो गया। अकाउंट ओपन करने पर केवल एक ही संदेश दिख रहा है- 'Account suspended. X suspends accounts that violate the X rules. प्लेटफॉर्म ने अभी सस्पेंशन की वजह तो नहीं बताई है, लेकिन अबरार की साइनिंग और अकाउंट का बंद होना-इन दोनों घटनाओं की टाइमिंग ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।