एफिल टॉवर पर लगी आग, क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जुटी थी भीड़

By Tatkaal Khabar / 24-12-2024 03:15:40 am | 7103 Views | 0 Comments
#

क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां फ्रांस की राजधानी पेरिस में मौजूद एफिल टॉवर पर आग लगने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर वहां लोगों की काफी भीड़ जुटी हुई थी। फिलहाल 1200 लोगों को निकाला गया है।
मीडिया रिपोट्स के अनुसार, क्रिसमस की पूर्व संध्या पर पेरिस में एफिल टॉवर की पहली और दूसरी मंजिल के बीच आग लगने के बाद उसे खाली करा लिया गया। अग्निशमन कर्मियों द्वारा स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए लगभग 1,200 आगंतुकों को स्मारक से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस बीच, आग पर काबू पाने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपातकालीन सेवाओं को तुरंत तैनात किया गया।

बता दें कि एफिल टॉवर पेरिस के सबसे प्रतिष्ठित स्थलों में से एक है और पर्यटकों के लिए दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। रिपोर्ट के मुताबिक, हर दिन लगभग 15,000 से 25,000 पर्यटक एफिल टॉवर देखने आते हैं।