भारतीय प्लेयर्स इंग्लिश गेंदबाज को संभलकर खेलें!

By Tatkaal Khabar / 28-07-2018 02:54:34 am | 15392 Views | 0 Comments
#

भारत और इंग्लैंड के बिच 1 अगस्त से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। इस बिच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और ऑलराउंडर जसप्रीत बुमराह के टेस्ट टीम से बाहर हो जाने पर चिंता जताई है। 

इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली की भारतीय टीम को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को संभल कर खेलने की भी हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ एंडरसन खतरनाक साबित हो सकते है। यह देखना होगा कि भारतीय बल्लेबाज उनकी स्विंग का सामना कैसे करते हैं।