जबरदस्ती कार में घुस अभिनेत्री के साथ किया छेड़छाड़, मामला दर्ज....

By Tatkaal Khabar / 18-02-2017 03:50:31 am | 44260 Views | 0 Comments
#

देश में महिलाओं के साथ हो रहे अभद्र व्यवहार की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें दक्षिण भारत की एक मशहूर अभिनेत्री के साथ कुछ पुरुषों ने कथित रूप से उनकी कार में जबरन घुसकर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। यह घटना नेदुंबसेरी हवाई अड्डे के निकट अथानी में हुई। अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने कहा कि पिछली रात अथानी में उनके वाहन को पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि कुछ लोग जर्बदस्ती उनकी कार में घुस आए और चालक को धमकी देते हुए कोच्चि की तरफ जाने कहा। रास्ते में इन लोगों ने अभिनेत्री की जर्बदस्ती तस्वीरें खींची, वीडियो बनाया और अभिनेत्री के साथ ‘अभद्र व्यवहार’ किया।