इस मंदिर में सात फेरे लेंगे आकाश अंबानी और श्लोका...

By Tatkaal Khabar / 07-08-2018 07:28:52 am | 17682 Views | 0 Comments
#

मुंबई :रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी उत्तराखंड के गांव त्रिजुगीनारायण के मंदिर में होगी। 
Image result for
अंबानी परिवार ने शादी को लेकर उत्तराखंड सरकार के बात कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अंबानी परिवार की बहू बनने जा रहीं श्लोका मेहता ने ही इस मंदिर में शादी की इच्छा जाहिर की। इस मंदिर में पहले भी कई बड़ी हस्तियों की शादी हो चुकी है। समुद्रतल से 9000 फीट पर स्थित मंदिर को लेकर मान्यता है कि इनमें शंकर और मां पार्वती की शादी हुई थी।