लॉर्ड्स टेस्ट: विराट को रहना होगा सतर्क

By Tatkaal Khabar / 07-08-2018 02:39:08 am | 13752 Views | 0 Comments
#

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में 9 अगस्त से खेला जाएगा। इससे पहले इंग्लैंड ने पहला टेस्ट 31 रन से जीता था। अब लॉर्ड्स टेस्ट को लेकर दोनों टीमें कड़ी तैयारियों में लगी हैं लेकिन इंग्लैंड के पेसर जेम्स एंडरसन की नजर इस मैदान पर 'विकेटों का शतक' पूरा करने पर हैं।हालाकिं, विराट की बल्लेबाजी देखते हुए एंडरसन को यह शतक' पूरा करने में काफी परेशानी हो सकती है। हालाकिं, विराट को भी एंडरसन से सावधान रहना होगा। एंडरसन ने भी कहा है कि, ''कोई भी बल्लेबाज अपराजेय नहीं होता। मुझे लगता है कि शुरुआत के 60-70 रनों के दौरान हमने विराट को अच्छी गेंदबाजी की लेकिन फिर मौके हाथ से निकलते चले गए।
एंडरसन ने लॉर्ड्स मैदान पर अब तक 22 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें कुल 94 विकेट झटके हैं। एजबेस्टन में खेले गए सीरीज के पहले मैच में एंडरसन ने शुरुआत में विराट को आउट करने के मौके बनाए लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके।