ENG vs IND: पहले टेस्ट में सचिन ने दी कप्तान कोहली को बड़ी सलाह...

By Tatkaal Khabar / 10-08-2018 01:50:28 am | 14332 Views | 0 Comments
#

सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली को टेस्ट मैच से पहले बड़ी सलाह दी है। सचिन ने कहा कि उन्हें अपने दिल की सुननी चाहिए और अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखनी चाहिए। बर्मिंघम में पहली पारी में 149 और दूसरी पारी में 51 रन की शानदार पारी खेलने वाले विराट कोहली को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था कोहली के अलावा किसी और बल्लेबाज ने अच्छी पारी नहीं खेली थी। एक साक्षात्कार के दौरान सचिन ने कहा कि कोहली को वही करना चाहिए जो उसका दिल कहता है। उसे लगातार रन बनाते रहना चाहिए। आस-पास क्या हो रहा है , लोग क्या बातें कर रहे हैं इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए।