महाकाल की भस्म आरती में ज्येष्ठ अधिकमास में दिखा जटाधारी स्वरूप, मखाने की माला से हुआ विशेष श्रृंगार

By Tatkaal Khabar / 31-05-2026 11:53:55 am | 101 Views | 0 Comments
#

उज्जैन । ज्येष्ठ अधिकमास की शुक्ल पक्षी की पूर्णिमा पर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अलौकिक भस्म आरती देखने को मिली, जिसमें शामिल होने के लिए देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं की भारी-भीड़ उमड़ी। पूरा मंदिर परिसर शिवभक्तों के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। महाकाल मंदिर में परंपरा के अनुसार, भस्म आरती के लिए वीरभद्र से आज्ञा लेकर शनिवार तड़के मंदिर के कपाट खोले गए। इसके बाद सबसे पहले भगवान महाकाल को जल अर्पित कर स्नान करवाया गया। इसके बाद उन्हें दूध, दही, घी, शक्कर और शहद से बने पंचामृत से बाबा का अभिषेक किया गया। इस दौरान गर्भगृह में मंत्रोच्चार से वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया। विशेष अभिषेक के बाद बाबा महाकाल का बेहद श्रृंगार किया गया। इस बार बाबा महाकाल को जटाधारी स्वरूप में सजाया गया। उनके मस्तक पर प्रीकात्मक त्रिनेत्र बनाया गया और उन्हें मखाने की विशेष माला पहनाई गई। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। भस्म आरती के दौरान शंख, डमरू और घंटी की गूंज से पूरा वातावरण बेहद दिव्य और आध्यात्मिक हो गया। पूरा मंदिर परिसर घंटियों, शंखध्वनि और मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहा। हर ओर भक्ति और आस्था का माहौल था।
भस्म संसार की नश्वरता का प्रतीक है। यह संदेश देती है कि सब कुछ अंततः राख हो जाता है, जिससे भक्तों को अहंकार त्यागने की प्रेरणा मिलती है। कहा जाता है कि पहले चिता की भस्म का उपयोग होता था, लेकिन अब परंपरा के अनुसार भस्म कपिला गाय के गोबर से बने कंडों (उपलों) और पवित्र वृक्षों (शमी, पीपल, पलाश, बड़, अमलताश और बेर) की लकड़ियों को जलाकर तैयार की जाती है। इस दौरान महिलाएं भी शामिल हो सकती हैं लेकिन परंपरा के अनुसार आरती के समय वे घूंघट में रहकर बाबा के दर्शन करती हैं।

अभिनेत्री करिश्मा कपूर की आगामी वेब सीरीज 'ब्राउन' के मेकर्स ने शनिवार को कोलकाता में ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह कोलकाता की पृष्ठभूमि पर आधारित एक डार्क साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर है। यह सीरीज कोलकाता की रहस्यमयी पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसके केंद्र में करिश्मा का किरदार रीटा ब्राउन है, जिसे करिश्मा कपूर निभा रही हैं। रीटा कभी शहर की सबसे बेहतरीन पुलिस अधिकारियों में गिनी जाती थीं, लेकिन अब वह बदनाम हो चुकी हैं और शराब की लत से जूझ रही हैं। साथ ही, उसका अतीत उसे लगातार परेशान करता रहता है। कहानी तब नया मोड़ लेती है, जब शहर में एक के बाद एक कई बेरहमी से हत्याएं होने लगती हैं। इन हत्याओं की शुरुआत एक बड़े कारोबारी की बेटी की हत्या से होती है। इसके बाद रीटा को मजबूरी में फिर से जांच के लिए सिस्टम में लौटना पड़ता है। इस दौरान वह इंस्पेक्टर अर्जुन नामक एक युवा और परेशान अधिकारी के साथ मिलकर मामले की जांच करती है। जांच के दौरान दोनों ऐसे रहस्यों और सच्चाइयों का सामना करते हैं, जो उन्हें एक ऐसे कोलकाता से रूबरू कराते हैं, जो पहले से कहीं ज्यादा भ्रष्ट, बिखरा हुआ और खतरनाक बन चुका है।
वेब सीरीज में अभिनेत्री पुलिस अधिकारी रीटा ब्राउन का किरदार निभा रही हैं, जिसके बारे में उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने लंबे करियर में पहले कभी ऐसा किरदार नहीं निभाया है। रीटा ब्राउन का किरदार जितना अपने साहस के लिए मजबूत है, उतना ही अपनी कमजोरियों और खामोशी के कारण भी खास और प्रभावशाली है।
उन्होंने कहा, "रीटा ब्राउन मेरे द्वारा पहले निभाए गए किसी भी किरदार से बिल्कुल अलग है। वह कई कमियों के साथ जीती है, भावनात्मक रूप से कमजोर और टूटी हुई है, लेकिन इसके बावजूद वह जिंदगी की हर चुनौती का डटकर सामना करती है। यही बात उसे बेहद मजबूत और खास बनाती है।"
अभिनेत्री ने बताया कि वेब सीरीज की भावनात्मक सच्चाई ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया। इसमें न तो दर्द को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है और न ही इंसानी रिश्तों को आसान बनाकर पेश किया गया है। कहानी बिल्कुल वास्तविक है।
अभिनेता जिस्शु सेनगुप्ता ने बताया, "मुझे 'ब्राउन' की सबसे खास बात यह लगी कि इसकी कहानी धीरे-धीरे कई परतों में खुलती है। इसमें सस्पेंस के साथ-साथ भावनात्मक गहराई भी हैं। एक अभिनेता के तौर पर ऐसी कहानी का हिस्सा बनना काफी दिचस्प होता है। इसके अलावा, कोलकाता को कहानी का इतना महत्वपूर्ण हिस्सा बनते देखना मेरे लिए और भी खास अनुभव रहा।"
डायरेक्टर अभिनय देव के लिए, "यह सिर्फ एक क्राइम स्टोरी नहीं है, बल्कि यह उन टूटे हुए लोगों की कहानी है जो एक टूटे हुए सिस्टम में अपनी जिंदगी का मकसद और छुटकारा पाने की कोशिश कर रहे हैं। रीटा ब्राउन का किरदार अंदर और बाहर से कई परतों वाला है। हम एक ऐसी दुनिया बनाना चाहते थे जो असली लगे, जहां हर कैरेक्टर ग्रे शेड्स में काम करता हो। यह कहानी इंसाफ और नैतिकता के बारे में हमारी सोच को चुनौती देती है, जिससे यह एक बहुत ही दिलचस्प अनुभव बन जाती है।"
जी5 हिंदी की बिजनेस हेड, कावेरी दास ने कहा, "ब्राउन आज के आम क्राइम थ्रिलर से बिल्कुल अलग है, क्योंकि यह इस बात पर नहीं चलती कि 'गुनहगार कौन है', बल्कि यह अपने कैरेक्टर्स की गहराई में उतरती है।