अगर आते हैं ऐसे सपने तो समझों आने वाले हैं बुरे दिन....

By Tatkaal Khabar / 20-02-2017 04:40:37 am | 62999 Views | 0 Comments
#

माना जाता है कि सपने भविष्‍य का संकेत देते हैं। व्‍यक्‍ति अपने जीवन में कोई ना कोई सपना अवश्‍य देखता है। कई सपने देखने के बाद हम परेशान होते हैं तो कुछ में बेहद खुश। जानिए आखिर क्‍या मतलब है सपनों का। सपने में रात में भोजन करना या देखना भविष्‍य में अर्थ संकट का सूचक है। सपने में खुद का बीमार देखना बताता है कि आपके मित्र बुरे हैं। खुद को मित्रों से दूर देखना पारिवारिक कलह का सूचक है। सपने में यदि कोई कुत्ता आपके साथ खेल रहा है तो यह विश्वसनीय मित्र मिलने को दर्शाता है। सपने में जहाज दिखना व्यापार में उन्नति की सूचना है। सपने में किसी झरने का पानी पीते देखना प्रसन्नता का संकेत है। यदि आप खुद को डूबता हुआ देखते हैं तो यह व्‍यापार में कठिनाई या मृत्यु का संकेत है। अपने को खाना खाते हुए देखते हैं तो यह हानि, मुसीबत या परिवार में मृत्यु का संकेत है। सपने में अण्डे देखना व्यापार और प्रेम में सफलता का सूचक है।