Nissan Tekton हुई लान्च, जानिए फीचर्स और कीमत के बारे में
नई दिल्ली बाजार में निसान की ओर से Nissan Tekton को लान्च कर दिया गया है। इस एसयूवी में किस तरह की खासियत मिलेंगी। कितना दमदार इंजन इसमें ऑफर किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। वाहन निर्माता निसान की ओर से भारतीय बाजार में आज नई एसयूवी के तौर पर टेक्टॉन को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इस एसयूवी को भारत में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा।
ऐसे होंगे फीचर्सः
निर्माता की ओर से इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है। इसमें कनेक्टिड एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट, 360 डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS, 18 इंच अलॉय व्हील्स, बॉडी क्लैडिंग, रियर वाइपर, स्पॉयलर, शार्क फिन एंटीना, रूफ रेल, वायरलैस एंड्राइड ऑटो,एपल कार प्ले, 10.1 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड सीट्स, वायरलैस चार्जर जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं।
इतना दमदार इंजनः
लॉन्च के समय ही इसके इंजन और फीचर्स की सही जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्मीद है कि इस एसयूवी को भी भारतीय बाजार में टर्बो पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन के विकल्प के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 1.3 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और 1.8 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को दिया जा सकता है। जिसके साथ ही मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प को दिया जाएगा।
इतनी होगी कीमतः
उम्मीद है कि इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 10.20 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 18 लाख रुपये के आस पास हो सकती है। लेकिन सही कीमत की जानकारी निर्माता की ओर से लॉन्च के समय दी जाएगी।
इनसे होगा मुकाबलाः
निसान की ओर से इस एसयूवी को मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाएगा। इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate, Mahindra Scorpio, Tata Harrier और Tata Sierra जैसी एसयूवी के साथ होगा।