कोहली और चानू को मिला राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान

By Tatkaal Khabar / 25-09-2018 02:22:50 am | 19538 Views | 0 Comments
#

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में खेलों में विशेष योगदान देने वाले खिलाड़ियों को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान-राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार और कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा। इस समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और मीराबाई चानू को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कोहली और चानू को पदक और प्रशस्ति पत्र सहित 7.5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर कोहली अपनी मां और पत्नी-अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ मौजूद थे।