चाइना ओपन से हटीं सेरेना विलियम्स

By Tatkaal Khabar / 28-09-2018 02:22:55 am | 14095 Views | 0 Comments
#

बीजिंग: अमेरिका की दिग्गज सेरेना विलियम्स चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेंट से हट गयी हैं और रिपोर्टों के अनुसार यूएस ओपन के फाइनल में हारने के बाद उन्होंने इस सत्र में आगे नहीं खेलने का फैसला किया है। 

सेरेना के अलावा उनकी बड़ी बहन वीनस शनिवार से बीजिंग में शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिये ड्रा में 64 खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं हैं। यूएस ओपन फाइनल में हारने के तीन सप्ताह बाद ही सेरेना ने यह फैसला किया है। वह फाइनल में जापान की नाओमी ओसाका से 6-2, 6-4 से हार गयी थी।