अनंत अंबानी ने जामनगर रिफाइनरी से जियो तक के सफर को किया याद
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर 2026 अनंत अंबानी ने जामनगर में रिफाइनरी की स्थापना से लेकर देश में डिजिटल क्रांति तक के सफर का जिक्र करते हुए भारत की औद्योगिक और तकनीकी प्रगति को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि किस तरह बड़े विजन और नए विचारों ने देश में बदलाव की नई संभावनाएं पैदा कीं। अनंत अंबानी ने कहा, “जामनगर की बंजर कही जाने वाली जमीन पर दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी खड़ा करके दिखाया। उन्होंने दिखाया कि जब भारत बनाता है तो दुनिया देखती है।” इसके बाद उन्होंने नए भारत और युवा भारत के सपने को जियो से जोड़ते हुए हर हाथ में इंटरनेट और हर गांव को दुनिया से जोड़ने की परिकल्पना का उल्लेख किया। उन्होंने जियो की यात्रा में ईशा दीदी और आकाश भाई की भूमिका का भी जिक्र किया। अनंत अंबानी के मुताबिक, “इस सपने के बीज को ईशा दीदी ने बोया और आकाश भाई ने उस बीज को अपना सपना बना लिया।” उन्होंने जियो के नाम को आम लोगों की दुआओं और अपनत्व से जोड़ते हुए कहा, “मां ने कहा जियो मेरे लाल। दादी ने कहा जुग-जुग जियो। और दोस्तों ने कहा जियो यार।”