यूपी ट्रिपल मर्डर केस: ब्रजेश पाठक बोले- पीड़ित परिवार को मिलेगा न्याय, NSA लगेगा

By Tatkaal Khabar / 27-10-2026 06:21:43 am | 105 Views | 0 Comments
#

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर 2026 उत्तर प्रदेश में तीन लोगों की हत्या के मामले को लेकर प्रदेश सरकार ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने घटना को हृदयविदारक बताते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई किए जाने की बात भी कही। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “बहुत ही हृदय विदारक घटना है, सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी होगी। बहुत ही कड़ी कार्यवाही होगी, NSA लगेगा। पूरे मामले को Fast Track Court में ले जाएंगे। परिवार ने जो मांग पत्र दिया है उससे सरकार सहमत है और हर स्थिति में परिवार को न्याय मिलेगा।” मीडिया से बातचीत के दौरान एक पत्रकार ने उपमुख्यमंत्री से सवाल किया कि पीड़ित परिवार की मांगों में क्या-क्या शामिल है और क्या परिवार ने नौकरी की मांग भी की है। इस पर ब्रजेश पाठक ने कहा, “अब पूरा विस्तृत विवरण अभी आपको परिवार के लोगों से मिलेगा। हमारी पूरी सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।” ब्रजेश पाठक के बयान के मुताबिक, सरकार ने पीड़ित परिवार की मांगों पर सहमति जताते हुए न्याय सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है। मामले में सख्त कार्रवाई और फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए सुनवाई की बात सामने आने के बाद अब आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।