अलीगढ़ में चलते लोडर में लगी भीषण आग, बरोला पुल पर मची अफरा-तफरी
लखनऊ, 03 नवंबर 2026 उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सोमवार रात बरोला पुल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलते लोडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन आग की लपटों से घिर गया। इस दौरान जलता हुआ लोडर अचानक पीछे की ओर लौटने लगा, जिसे देखकर पुल से गुजर रहे राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना थाना बन्नादेवी क्षेत्र की है, जहां सोमवार रात करीब 9 बजे यह हादसा हुआ। आग लगने के बाद लोडर के पीछे की ओर बढ़ने से मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोडर आग की लपटों से घिरा दिखाई दे रहा है। फिलहाल वाहन में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।