बाढ़ की चीन से चेतावनी के बाद अरुणाचल-असम में अलर्ट

By Tatkaal Khabar / 20-10-2018 02:01:21 am | 11988 Views | 0 Comments
#

नई दिल्ली: चीन से मिली बाढ़ की चेतावनी के बाद अरुणाचल प्रदेश और असम सरकारों के साथ केंद्र सरकार भी अलर्ट पर आ गई है। केंद्र ने दोनों राज्यों में स्थिति से निपटने के लिए 14 कंपनी आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) भेजा है।

अरुणाचल के पूर्वी सियांग जिले में सियांग नदी के पानी का स्तर शनिवार सुबह से बढ़ना शुरू हो गया है। अब इसके कुछ दिनों तक लगातार बढ़ने की आशंका है। इसी नदी को असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नाम से जाना जाता है। इसलिए नदी में बाढ़ का असर असम पर पड़ना तय है।

यह स्थिति चीन के तिब्बत इलाके में भूस्खलन से यारलुंग सांगपो नदी का बहाव रुकने से बनी है। बहाव रुकने से चीनी क्षेत्र में बड़ी झील बन गई है। पानी का दबाव बढ़ने से इसकी कुदरती दीवार कभी भी टूट सकती है।