अमित शाह हुए 54 साल के , पीएम मोदी समेत कई मंत्रियों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

By Tatkaal Khabar / 22-10-2018 07:28:18 am | 8362 Views | 0 Comments
#

 बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सोमवार यानि आज 22 अक्टूबर 2018 को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समेत कई मंत्रियों और बीजेपी राज्य संगठनों ने ट्वीउन्हें शुभकामनाएं दीं।
पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा 'बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह को उनके जन्‍मदिन की शुभकामनाएं। अमित भाई के नेतृत्‍व में बीजेपी ने देश में अपना दायरा सफलतापूर्वक बढ़ाया है। उनकी शक्ति और कठिन परिश्रम पार्टी की बड़ी पूंजी है। मैं उनके स्‍वस्‍थ और लंबे जीवन की कामना करता हूं।'

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ट्वीट किया, ‘मेरी पार्टी के साथी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रपति अमित शाह को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें लंबी उम्र दें, वह स्वस्थ रहें और आने वाले वर्षों में सफलता की ऊंचाइयों को छुएं।'

जीवन परिचय-
-अमित शाह का जन्म 1964 में मुंबई के गुजराती परिवार में हुआ था। 
-अमित शाह का पैतृक गांव - मान्सा, गुजरात है। 
-अमित शाह गुजरात के एक रईस परिवार से ताल्लुक रखते हैं। मेहसाणा में शुरुआती पढ़ाई के बाद बॉयोकेमिस्ट्री की पढ़ाई के लिए वे अहमदाबाद आए, जहां से उन्होने बॉयोकेमिस्ट्री में बीएससी की। 
-अमित शाह की शादी सोनल शाह से हुई थी। उनके बेटे का नाम जय शाह है। 
-अमित शाह 1984-85 में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने। 
अमित शाह की 1982 में अपने कॉलेज के दिनों में नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात  हुई। 
-अमित शाह 1998, 2002 और 2007 में सरखेज विधानसभा सीट से लगातार विधायक रहे। 
-अमित शाह 2012 में नरनपुरा विधानसभा क्षेत्र से भी विधायक चुने गये।