पीएम मोदी के दौरे से पहले छत्‍तीसगढ़ में नक्सलियों का हमला

By Tatkaal Khabar / 08-11-2018 02:17:57 am | 10617 Views | 0 Comments
#

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्‍तीसगढ़ दौरे के एक दिन पहले गुरुवार को दंतेवाड़ा में नक्‍सिलयों ने बड़ा हमला कर सुरक्षा व्‍यवस्‍था को चुनौती दी है. गुरुवार को नक्सलियों ने CISF जवानों से भरी एक बस को आईईडी ब्‍लास्‍ट से उड़ा दिया. इस हमले में 5 लोग मारे गए हैं. इसमें ड्राइवर, कंडक्टर, हेल्पर और एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई. दंतेवाड़ा में दूसरी बड़ी घटना है. कुछ दिन पहले चार जवान यहीं पर शहीद हुए थे. दो जवानों की हालत बेहद गंभीर बतायी जा रही है. बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को बस्‍तर के जगदलपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इस संभाग की 18 में से केवल 6 सीटे ही बीजेपी के पास हैं. आज से पांचवें दिन पहले चरण के लिए 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. ऐसे में मोदी का यह दौरा काफी महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है.