पत्नी नताशा और बेटी के बीच विदाई मैच में भावुक हुए गौतम गंभीर, फैंस ने याद किया उनका अंदाज़

By Tatkaal Khabar / 10-12-2018 04:29:51 am | 19213 Views | 0 Comments
#

नयी दिल्‍ली : 37 साल के गौतम गंभीर ने 4 दिसंबर को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्‍यास की घोषणा कर दी. अपने आखिरी मैच में मध्‍यप्रदेश के खिलाफ उन्‍होंने रणजी ट्रॉफी मैच की पहली पारी में शानदार शतक जमाया. दिल्‍ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में गंभीर ने अपने कैरियर की आखिरी पारी खेली.
गंभीर ने अपनी आखिरी पारी को यादगार बनाया और शानदार शतक जमाये. उनकी बेहतरीन पारी के दम पर दिल्‍ली की टीम ने मध्‍यप्रदेश के साथ रणजी ट्रॉफी मैच में ड्रॉ खेला.
गौतम की विदाई मैच को देखने के लिए बड़ी संख्‍या में लोग स्‍टेडियम में मौजूद थे. गंभीर की आखिरी पारी को देखने के लिए उनकी पत्नी और बेटी स्‍टेडियम में मौजूद थे. गौतम गंभीर की पत्नी नताशा जैन और उनकी बेटी पूरे मैच का आनंद लिया और मैदान पर कई यादगार पल बिताये