बांग्लादेश : क्रिकेटर मशरफे मुर्तजा की आम चुनाव में भारी जीत

By Tatkaal Khabar / 31-12-2018 02:24:28 am | 16901 Views | 0 Comments
#

ढाका : बांग्लादेश के वनडे कप्तान मशरफे मुर्तजा ने 11वें आम चुनाव में भारी जीत दर्ज की और वह सांसद बने देश के पहले सक्रिय क्रिकेटर बन गये.नरेल टू संसदीय क्षेत्र से अवामी लीग के उम्मीदवार मुर्तजा को 274, 418 वोट मिले, जबकि जतिया ओकिया फ्रंट गठजोड़ के उम्मीदवार फरीदुज्जमान फरहद को 8006 वोट पड़े.मुर्तजा को 96 प्रतिशत से अधिक वोट मिले. वह नईमुर रहमान दुरजाय के बाद सांसद बनने वाले दूसरे क्रिकेट कप्तान हो गए लेकिन सक्रिय क्रिकेटर पहले हैं.