आयरलैंड में ऊंची चट्टान पर सेल्फी ले रहे भारतीय छात्र की गिरने से मौत

By Tatkaal Khabar / 07-01-2019 03:59:38 am | 17146 Views | 0 Comments
#

लंदन: आयरलैंड में एक मशहूर ऊंची चट्टान से सेल्फी लेने के दौरान गिरने पर एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। मीडिया में आई खबरों से यह दावा किया गया है।

Image result for
‘द आयरिश सन’ की खबर के मुताबिक यह युवक 20 - 25 साल का था। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि वह भारतीय नागरिक था और डबलिन में पढ़ाई करता था।

वह शुक्रवार दोपहर मशहूर पर्यटन स्थल ‘क्लिफ्स ऑफ मदर इन काउंटी क्लेयर’ में घूम रहा था, तभी विजिटर सेंटर के निकट यह घटना हुई।