दिल्ली के रामलीला मैदान पर PM मोदी की हुंकार,"कहा हम पर एक भी दाग नहीं

By Tatkaal Khabar / 12-01-2019 08:52:30 am | 8899 Views | 0 Comments
#

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान पर चल रहे भाजपा के अधिवेशन का आज दूसरा दिन है और इस अधिवेशन को प्रधानमंत्री मोदी ने भी संबोधित किया। अपने संबोधन में जहां मोदी ने भाजपा के सफर का जिक्र किया वहीं विपक्षी दलों और पूर्व की सरकारों पर भी निशाना साधा।

पीएम मोदी ने कहा कि कभी दो कमरों से चलने वाली पार्टी, दो सांसदों वाली पार्टी आज इस विशाल स्वरूप में अपना राष्ट्रीय अधिवेश कर रही है जो अपने आप में अद्भुत और अविस्मरणीय है। यह राष्ट्रीय परिषद की पहली बैठक है जो अटलजी के बिना हो रही है। वो आज जहां से भी हमें देख रहे होंगे, उन्हें अपने बच्चों की इस ऊर्जा औ राष्ट्र के प्रति समर्पण को देखकर संतोष हो रहा होगा।उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा में भाजपा सरकार है और देश के 16 राज्यों में हम या तो सरकार चला रहे हैं या सरकार के सहयोगी हैं। इसमें आप सभी का सहयोग मूल्यवान है। देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है। हम इस बात पर गर्व कर सकते हैं। हमसे पहले की सरकार का जो कार्यकाल था, उसने देश को बहुत अंधेरे में धकेल दिया था। अगर मैं कहूं कि भारत ने 2004 से 2014 के महत्वपूर्ण 10 साल, घोटालों और भ्रष्टाचार के आरोपों में गंवा दिए, तो गलत नहीं होगा। 21वीं सदी की शुरूआत में ये 10 वर्ष बहुत महत्वपूर्ण थे।