प्रियंका गाँधी की राजनीति में एंट्री, मिला कांग्रेस महासचिव का पद

By Tatkaal Khabar / 23-01-2019 11:38:20 am | 8658 Views | 0 Comments
#

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही प्रियंका गांधी की अधिकारिक रूप से राजनीति में इंट्री हो गयी है। प्रियंका को यूपी का प्रभार मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखा गया ।पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका के पक्ष में जमकर नारेबाजी की।

Image result for
प्रियंका गांधी अब उत्तर प्रदेश की राजनीति को देखेंगी। प्रियंका के अलावा मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। केसी वेणुगोपाल को संगठन में कांग्रेस महासचिव बनाया गया है।

प्रियंका गांधी की नियुक्ति पर राहुल गांधी ने कहा कि प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया यूपी के युवाओं के सपनों को पूरा करेंगे। प्रियंका गांधी की एंट्री से कांग्रेस की विचारधारा उत्तर प्रदेश में आएगी। प्रियंका गांधी एक कर्मठ और काबिल नेतृत्व देने में सफल होंगी। मुझे ख़ुशी है कि वह अब मेरे साथ काम करेंगी। मुझे निजी रूप से इस बात की ख़ुशी है। वह यह भी बोले, मैं अखिलेश और मायावती का भी सम्मान करता हूँ। उनके लिए दरवाजे हमेशा खुले हैं।