सरकार अब आम बजट नहीं बल्कि अंतरिम बजट ही पेश करेगी

By Tatkaal Khabar / 30-01-2019 11:20:45 am | 9884 Views | 0 Comments
#

केन्द्र सरकार 1 फरवरी  को आम बजट नहीं बल्कि अंतरिम बजट ही पेश करेगी। पूर्ण बजट पेश करने की खबरों को वित्त मंत्रालय ने खारिज कर दिया है। इससे पहले, खबरें आ रही थी शुक्रवार को मोदी सरकार जो बजट पेश करेगी वह आम बजट 2019-20 होगा। शुक्रवार को वोट ऑन अकाउंट पेश नहीं किया जाएगा आमतौर पर चुनाव से पहले अंतरिम बजट ही पेश होता है। 

एक  रिपोर्ट के मुताबिक,परंपरा के मुताबिक चुनाव के बाद आने वाली सरकार ही पूर्ण बजट पेश करेगी। ऐसी उम्मीद है कि सरकार बजट में कई बड़े एलान कर सकती है। आम बजट होने का मतलब है कि पूरे साल भर के लिए सरकार अपना लेखा-जोखा पेश करेगी।

वित्त मंत्रालय के मुताबिक, यह वोट ऑन अकाउंट ही होगा। लेकिन, सुविधा के अनुसार इसे अंतरिम बजट या आम बजट दोनों कहा जा सकता है। सूत्रों की मानें तो यह भी कहा जा रहा है कि सरकार इस बार बजट डॉक्यूमेंट्स में अंतरिम शब्द का इस्तेमाल नहीं करेगी।

वित्त मंत्रालय के अधिकारियों की तरफ से कहा गया है कि आने वाली 1 फरवरी को सरकार 4 महीने का बजट पेश करेगी। अभी तक लोकसभा चुनाव से पहले सरकार की तरफ से 2 महीने का अंतरिम बजट पेश किया जाता था, लेकिन इस बार सरकार 4 महीने का बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, यह वोट ऑन अकाउंट ही होगा। लेकिन, सुविधा के अनुसार इसे अंतरिम बजट या आम बजट दोनों कहा जा सकता है। 

लोक लुभावन हो सकता है बजट...
रिपोट्र्स के मुताबिक, अप्रैल में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सरकार का बजट लोक लुभावन हो सकता है। सरकार बजट में यूनिर्सल बेसिक इनकम का एलान कर सकती है। इसके अलावा इनकम टैक्स में छूट की लिमिट को भी बढ़ाया जा सकता है। 

बजट 1 फरवरी के दिन सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा। बजट में कृषि क्षेत्र पर सरकार का खास फोकस होगा। बजट से पहले ही मोदी सरकार ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। केंद्र सरकार ने 4 राज्यों में किसानों के लिए 6680 करोड़ रुपए के राहत पैकेज की मंजूरी दी है।