स्वच्छ भारत अभियान का अनुसरण कर रही है दुनिया:मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आज स्वच्छ भारत अभियान का अनुकरण दुनिया के दूसरे देश भी कर रहे हैं। ये आपके संकल्प और समर्पण की शक्ति है। कुरुक्षेत्र की इसी धरती पर श्रीकृष्ण के नेतृत्व में हजारों साल पहले भी स्वच्छता का अभियान शुरू हुआ था। तब अनैतिकता को साफ करने का अभियान हुआ था। आज युग बदला है, हम रोजमर्रा की जिंदगी में सफाई के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।
यह प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान(पंचकुला) की आधारशिला रखी और हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थित राष्ट्रीय राष्ट्रीय कैंसर संस्थान को समर्पित करने के बाद कही।
प्रधानमंत्रीमोदी ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की योजना यहीं से लॉन्च की थी और ये पूरे देश में जन आंदोलन के रूप में फैल गई।
मोदी ने कहा कि हरियाणा से हमने जो भी बड़े लक्ष्य तय किए, वो हासिल किए वन रैंक, वन पेंशन का वादा यहीं से किया था और जो पूरा किया।