जानें कैसी है अक्षय कुमार की 'केसरी'

By Tatkaal Khabar / 21-03-2019 02:43:37 am | 27083 Views | 0 Comments
#

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अभिनीत  80 करोड़ रुपये की लागत से बनी और बड़े बजट की बेहतरीन पंजाबी डॉक्यूमेंट्री जैसी दिखती केसरी (Kesari) होली (Holi) के मौके पर सिनेमाघरों में है. त्योहार के मौसम में एक ट्रैजिक एंडिंग फिल्म रिलीज करने के लिए इसके निर्माताओं की हिम्मत की दाद देनी होगी. साथ ही, निर्देशक अनुराग सिंह का काम भी काबिलेतारीफ है, जिन्होंने एक छोटी सी कहानी पर ढाई घंटे की फिल्म बना डाली.

अक्षय कुमार की 'केसरी' 1897 में सारागढ़ी में लड़े गये एक ऐसे युद्ध की दास्तान है, जहां मात्र 21 सिख सैनिकों ने 10 हजार अफगानों का जम कर न सिर्फ लोहा लिया था बल्कि उनके छक्के छुड़ा दिये थे. एक लंबे अरसे से खिलाड़ी कुमार का रुझान देशभक्ति और मुद्दों वाली फिल्म की ओर हुआ है.