हाथरस में मौसम का असर: बिजली गिरने से कोल्ड स्टोरेज की दीवार ढही, हजारों आलू के पैकेट नष्ट
हाथरस। 15 मार्च 2026 हाथरस जिले में मौसम के अचानक बदले मिजाज के बीच एक बड़ा नुकसान सामने आया है। शनिवार देर रात गरज-चमक और हल्की बारिश के दौरान सासनी क्षेत्र में स्थित "कान्हा कोल्ड स्टोरेज" की दीवार गिरने से भारी नुकसान हो गया। हादसे में चैंबर में रखे आलू के हजारों पैकेट मलबे में दबकर खराब हो गए। जानकारी के अनुसार देर रात बिजली कड़कने और बूंदाबांदी के दौरान कोल्ड स्टोरेज के चैंबर-एक की पिछली दीवार अचानक ढह गई। यह घटना तड़के करीब तीन बजे हुई। राहत की बात यह रही कि उस समय आसपास कोई मजदूर मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। दीवार गिरने से चैंबर के अंदर रखे करीब 10 हजार आलू के पैकेट मलबे में दब गए और पूरी तरह खराब हो गए। बताया जा रहा है कि यह कोल्ड स्टोरेज का सबसे बड़ा चैंबर था, जिसमें कई किसानों की फसल सुरक्षित रखी गई थी। इस घटना से करीब 50 से 70 किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। कोल्ड स्टोरेज संचालक को रात करीब तीन बजे इस हादसे की सूचना मिली। फोरमैन के अनुसार तेज बिजली गिरने के कारण दीवार क्षतिग्रस्त हुई और बाद में गिर गई। वहीं रविवार सुबह से शहर में बादल छाए रहे और तेज हवाएं भी चलीं, जिससे मौसम में अचानक बदलाव देखने को हाथरस में मौसम का असर: बिजली गिरने से कोल्ड स्टोरेज की दीवार ढही, हजारों आलू के पैकेट नष्ट हाथरस जिले में मौसम के अचानक बदले मिजाज के बीच एक बड़ा नुकसान सामने आया है। शनिवार देर रात गरज-चमक और हल्की बारिश के दौरान सासनी क्षेत्र में स्थित "कान्हा कोल्ड स्टोरेज" की दीवार गिरने से भारी नुकसान हो गया। हादसे में चैंबर में रखे आलू के हजारों पैकेट मलबे में दबकर खराब हो गए। जानकारी के अनुसार देर रात बिजली कड़कने और बूंदाबांदी के दौरान कोल्ड स्टोरेज के चैंबर-एक की पिछली दीवार अचानक ढह गई। यह घटना तड़के करीब तीन बजे हुई। राहत की बात यह रही कि उस समय आसपास कोई मजदूर मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। दीवार गिरने से चैंबर के अंदर रखे करीब 10 हजार आलू के पैकेट मलबे में दब गए और पूरी तरह खराब हो गए। बताया जा रहा है कि यह कोल्ड स्टोरेज का सबसे बड़ा चैंबर था, जिसमें कई किसानों की फसल सुरक्षित रखी गई थी। इस घटना से करीब 50 से 70 किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। कोल्ड स्टोरेज संचालक को रात करीब तीन बजे इस हादसे की सूचना मिली। फोरमैन के अनुसार तेज बिजली गिरने के कारण दीवार क्षतिग्रस्त हुई और बाद में गिर गई। वहीं रविवार सुबह से शहर में बादल छाए रहे और तेज हवाएं भी चलीं, जिससे मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला।