पश्चिम बंगाल के मालदा रैली में चली कुर्सियां ,ममता मोदी पर बरसे राहुल
पश्चिम बंगाल के मालदा में रैली के दौरान राहुल गांधी भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा ममता बनर्जी सरकार पर भी आक्रामक दिखे। उन्होंने कहा कि चौकीदार ने वादा किया था कि रोजगार मिलेगा, किसानों का भला होगा, लेकिन कुछ नहीं किया। एक तरफ मोदी झूठ बोलते हैं तो दूसरी तरफ सीएम ममता बनर्जी झूठे वादे करती हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बंगाल में आपने सालों सीपीएम को देखा, उन्होंने एक संगठन की सरकार चलाई। फिर आपने ममता जी को चुना। जो अत्याचार सीपीएम के समय होता था वहीं अत्याचार आज ममता जी के समय हो रहा है। यहां कांग्रेसियों को मारा जाता है। बंगाल को सिर्फ एक व्यक्ति चलाती हैं। क्या एक व्यक्ति को प्रदेश को चलाने देना चाहिए? बंगाल की प्रगति के लिए कांग्रेस की सरकार जरूरी है। बंगाल में कांग्रेस लड़कर अपनी सरकार बनाएगी।
राहुल गांधी ने कहा, यहां विचारधारा की लड़ाई चल रही है। यह कांग्रेस का गढ़ है। धोखा देकर बंगाल में काम नहीं किया जाता है। पिछले पांच सालों में मोदी ने 15 लोगों का साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था। ममता, अरुण जेटली और पीएम मोदी आम लोगों का, किसानों का कर्जा माफ नहीं करते हैं।