टीवी एक्ट्रेस और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा जल्द ही रचाएंगी इनसे शादी ....

By Tatkaal Khabar / 01-05-2017 04:38:10 am | 16687 Views | 0 Comments
#

कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा को अपना प्यार मिल गया है. रिपोर्ट्स की माने तो वो कॉमेडियन संकेत भोसले को डेट कर रही हैं. संकेत, संजय दत्त की मीमिक्री करने के लिए जाने जाते हैं.

सुगंधा और संकेत करीब एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और खबरों के मुताबिक सुगंधा ने ही कपिल से कह कर संकेत को 'द कपिल शर्मा शो' में एंट्री दिलवाई थी.  कपिल का शो छोड़ चुकी सुगंधा ने ही ब्वॉयफ्रैंड संकेत को इस शो में कॉमेडी करने का चांस दिलवाया था. संकेत इस कॉमेडी शो के कुछ ही एपिसोड में नजर आए हैं. बावजूद इसके वे फेमस हो गए हैं. पेशे से डॉक्टर संकेत शो में संजू बाबा की मिमिक्री करते हैं. शो में उनकी कॉमिक टाइमिंग बेहतरीन है. शो में आने वाली हर सैलिब्रिटी उनकी एक्टिंग को पसंद करती है.